JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव

 


JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव


JEE Advanced 2020 Mock Test : आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट का लिंक सक्रिय कर दिया है। अब विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक कर के मॉक टेस्ट दे सकते हैं। मॉक टेस्ट की सुविधा देने का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा  के दौरान खुले दिमाग से सवालों को हल करने में मदद देना है। इसके साथ ही परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, क्या पैटर्न रहेगा, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के दिशा-निर्देश भी पहले से मालूम हो जाएंगे। मॉक टेस्ट बिल्कुल उसी तरह पेश किया गया है, जैसे परीक्षा में होगी। इसमें भी लॉगिन और पासवर्ड दिया जाएगा। डेस्क टॉप पर अभ्यर्थी का नाम भी रहेगा। लॉगिन करने के बाद दिशा-निर्देश खुलेंगे। यह दिशा-निर्देश हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ा जा सकता है। दिशा-निर्देश के बाद नीचे में अपनी भाषा का चयन करना होगा। हिन्दी और अंग्रेजी में  उत्तर दिया जा सकता है। जिस भाषा को चुना जाएगा, उसी भाषा में प्रश्न आएंगे। इसके लिए डमी पेपर को अपलोड किया गया है।


 


परीक्षा का पेपर-1 तीन भागों में बंटा होगा- भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित। प्रत्येक भाग में 18 प्रश्न होंगे। कुल 54 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का अधिकतम पूर्णांक 186 होगा। प्रत्येक भाग तीन खंडों में बंटा होगा। एक प्रश्न के सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा। किसी खंड में चार तो किसी में छह तो किसी में आठ प्रश्न होंगे।


मॉक टेस्ट पेपर के मुताबिक परीक्षा की अवधि समाप्त होने के बाद उत्तर अपने आप सबमिट हो जाएगा। कंप्यूटर स्क्रीन पर घड़ी भी होगी। शून्य होते ही प्रश्न पत्र गायब हो जाएगा और वह सबमिट भी हो जाएगा। उत्तर देने के वक्त ‘मार्क्ड फॉर रिव्यू’ का विकल्प भी दिया रहेगा। ‘मार्क्ड फॉर रिव्यू’ का मतलब है कि आप हल किए सवालों को देख सकते हैं लेकिन इसमें सुधार नहीं कर सकते।